फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे पर ही पलटा टेंपो ट्रेवलर, 13 तीर्थयात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को चमोली बाजार के पास बिहार के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर चट्टान से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार सभी 13 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन के बाद बदरीनाथ के लिए जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब उनका वाहन चमोली बाजार से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। वाहन में तीर्थयात्री राजेश कुमार, ममता, नीता, शंकर कुमार, श्रवण कुमार, दीपक, आनंद कुमार, ममता, दिलीप, हरिकृष्ण गुप्ता, चंचल व अमीता बुरी तरह से घायल हो गए।चमोली टैक्सी यूनियन के चालकों ने घायलों को अपने वाहनों से नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस के जवानों ने तीर्थयात्रियों को प्राथमिक उचार मिलने के बाद उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की। प्रत्यक्षदर्शी तारादत्त थलियाल ने बताया कि वाहन चट्टान से टकराकर हाईवे पर पलटा है, यदि वाहन अलकनंदा की ओर पटलता तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें