भीषण गर्मी से पहाड़ भी तप रहे हैं। लोग सुबह ही बाजार के अपने जरूरी काम निपटा कर घरों में कैद हो रहे हैं। बदरीनाथ में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बीते वर्ष इन दिनों धाम में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था।
यही स्थिति हेमकुंड साहिब और पर्यटन स्थली औली की भी बनी हुई है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों से परेशान तीर्थयात्रियों को यहां का मौसम सुकून देने वाला लग रहा है। गुजरात के प्रदीप भाई और धीरू भाई का कहना है कि यहां सूर्य की तपिश फीकी लग रही है। बदरीनाथ धाम में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो मन, मस्तिष्क को सुकून पहुंचा रही हैं।
वर्ष 2015 वर्ष 2016
अधिकतम/न्यूनतम अधिकतम/न्यूनतम
बदरीनाथ 14/08 20/11
हेमकुंड साहिब 04/-11 08/-05
पर्यटन स्थली औली 17/10 26/12