फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रनाथ धाम के कपाट खुले, चार सौ भक्तों ने किए भोलेनाथ के दर्शन

Wed, 18 May 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : file photo
विज्ञापन
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर में पहुंचे करीब चार सौ श्रद्घालुओं ने भोलेनाथ के मुख के दर्शन किए। इन दिनों रुद्रनाथ क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन


समुद्रतल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर खूबसूरत बुग्यालों के मध्य रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। यहां भोलेनाथ के मुख की पूजा होती है। मंदिर कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।

मंदिर के पुजारी प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि शीतकाल में सात माह भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में और पांच माह रुद्रनाथ मंदिर में होती है।
विज्ञापन


कैसे पहुंचे रुद्रनाथ मंदिर
जिला मुख्यालय गोपेश्वर से गोपेश्वर-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर तीन किमी दूर स्थित सगर नामक स्थान तक मोटर मार्ग तथा आगे रुद्रनाथ पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 19 किमी खड़ी चढ़ाई पैदल पार करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें