फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोगों को बताए नशे के दुष्परिणाम

Tue, 27 Jan 2026 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




नंदानगर। वादुक गांव में पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियम और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम सभा के पंचायत भवन सभागार में लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया। कहा कि नशे से मानसिक, सामाजिक और आर्थिकी पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और नाबालिग को वाहन न देने की हिदायत दी। साइबर अपराध के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात नंबर से आए फोन या मैसेज पर कोई रिप्लाई न करें। किसी भी स्थिति में ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान महिला सुरक्षा के कानून की भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें