फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मठकोट में 40 से अधिक बच्चे अज्ञात बीमारी से पीड़ित

Sun, 25 Jan 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से हैं बीमार, लोग निजी क्लीनिक और वैध से करा रहे उपचार
विज्ञापन

प्रधान ने चिकित्साधीक्षक को भेजा पत्र, शिविर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। विकासखंड के मठकोट गांव में 40 से अधिक बच्चे अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। पीड़ित बच्चों की उम्र 15 वर्ष से कम है। समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने चिकित्साधीक्षक को पत्र लिखकर गांव में डॉक्टरों की ओर से शिविर लगाकर उपचार करने की मांग की।
विज्ञापन

विकासखंड के मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित मठकोट गांव में 40 से अधिक बच्चे अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने कहा कि एक सप्ताह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों को तेज बुखार, आंखों में पीलापन है। ऐसे में कई अभिभावक बच्चों का निजी क्लीनिकों में उपचार करवा रहे हैं तो वहीं कुछ पीलिया की आशंका जताकर वैद्य से भी उपचार करवा रहे हैं। समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने गैरसैंण अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत को पत्र भेजकर गांव में डॉक्टरों की ओर से शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की। मठकोट निवासी एवं जीआईसी पज्याणा खाल के पीटीए अध्यक्ष गजेसिंह रावत ने कहा कि गांव में बीमार करीब 10-12 बच्चे वैद्य के इलाज से थोड़ा ठीक हो गए हैं। मगर अभी तक उपचार चल रहा है। वहीं करीब 40 से अधिक बच्चे अभी तक बीमार हैं। उनका घरेलू इलाज चल रहा है। यह बच्चे कुछ आंगनबाड़ी में और कुछ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय छिड़िया में पढ़ते हैं और बीमारी के कारण कई दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा यदि पानी के कारण बच्चे बीमार होते तो अधिक उम्र के युवा व अन्य लोग भी बीमार पड़ते। चिकित्सा टीम के गांव में आने और परीक्षण से ही कारणों का पता लग सकेगा ताकि लोग सावधानी रख सकेंगे। वहीं चिकित्साधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने कहा कि जल्द ही गांव में शिविर लगाकर रोग का परीक्षण और उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें