फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बताएं पार्टी के सिद्धांत : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय सभागार में मंगलवार को भाजपा दशोली मंडल की बैठक हुई। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए विधायक और पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवार करें। दशोली मंडल प्रभारी भगवती प्रसाद नंबूरी ने कहा कि पार्टी में सामूहिक निर्णयों को ही प्राथमिकता दी जाती है। माधव प्रसाद सेमवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल और मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर राकेश खनेड़ा, अधिवक्ता नीलम सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्द्धन मैठाणी, मंडल पन्ना प्रमुख अधिवक्ता नीलम सिंह नेगी और सुरेश शैलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें