फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शैलपुत्री से लिया सुख समृद्धि का आर्शीवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पहले दिन सिद्धपीठ सुरकंडा, कुंजापुरी, चंद्रबदनी, सनातन धर्म शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर और ज्वालामुखी मंदिर में देवी की विशेष-पूजा की गई। भक्तों ने मां शैलपुत्री से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

सुरकंडा और चंद्रबदनी मंदिर में ढोल और दमाऊं की थाप पर कई महिलाओं पर देवी भी अवतरित हुईं। भिलंगना ब्लॉक के तिसरियाडा भंडार गांव से ग्रामीणों ने गाजे बाजों के साथ देवढुंग के ज्वालामुखी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर में अष्टादश महापुराण का आयोजन शुरू हुआ। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बचल सिंह, उपाध्यक्ष अमन दीप भट्ट, सोहन लाल रतूड़ी, अमर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे। श्री सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर नई टिहरी में श्रीमद् देवी भागवत पुराण यज्ञ, हनुमान चालीसा और दुर्गा चालीसा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा व्यास बालकृष्ण चमोली, राजेंद्र प्रसाद चमोली आदि उपस्थित रहे
श्रीनगर में लोग सुबह ही नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच गए। कंसमर्दनी मंदिर, शीतला माता मंदिर, धारी देवी मंदिर, गौरा देवी मंदिर और राज राजेश्वरी मंदिर सहित देवी के अन्य मंदिरों में लोगों ने माता भगवती की पूजा की।
विज्ञापन

देवी देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा
कर्णप्रयाग। नवरात्र के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर, सिमली और लंगासू में चंडिका देवी मंदिर, नौटी में नंदा देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर देवी देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों में भी लोगों ने जौ की हरियाली डालकर नवरात्र पाठ शुरू कर दिया। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की गई। मां दुर्गा को फूल, सिंदूर, अक्षत चढ़ाया गया और धूप-दीप से पूजा की गई। आचार्योँ ने कलश स्थापना कर जौ की हरियाली डाली। नंदा धाम नौटी में दिनभर देवी की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं कोटकंडारा क्षेत्र के सिद्धपीठ कालीमठ में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के नौ गांवों के लोगों ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर भगवान से आशीर्वाद मांगा। जयकारों के साथ मां भगवती दशमद्वार के भाई लाटू देवता भी मंदिर परिसर में आगमन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर मां नंदा के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक शास्त्री गिरीश पंत ने भगवान की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर जिपं सदस्य एवं अध्यक्ष दशमद्वार मंदिर समिति लक्ष्मण बिष्ट, ग्राम प्रधान सुनाली प्रदीप नेगी, ग्राम प्रधान कोटकंडारा बीरेंद्र रावत, देव सिंह, क्षेपंस संगीत रावत क्षेत्र और गुड्डी देवी मौजूद रहे। संवाद
हिंदू संस्कृति का प्रचार करने के लिए किया जागरूक
देवाल। हिंदू नववर्ष पर शिशु मंदिर की ओर से रैली निकाली गई और हिंदू संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए जागरूक किया। रैली में बच्चों की ओर से राम दरबार की शोभा यात्रा और नंदा राजजात की झांकी निकाली गई। रैली के बाद शिशु मंदिर देवाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाह विष्णु दत्त भट्ट व संघ चालक गणेश मिश्रा ने भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। कार्यक्रम में हिमालयन स्कूल के प्रबंधक सुरेश कुनियाल, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य वीडी गोस्वामी, सुरेंद्र बिष्ट, गणेश चंद्र, विपिन्न मिश्रा, बलवीर घुनियाल, सत्येश्वरी देवराड़ी, आलम सिंह, नंदा देवी, सुरेश पयाल, गिरीश मिश्रा, पूरन पंत, नागेंद्र कुनियाल, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें