फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक नवंबर को शिक्षामंत्री आवास घेरेंगे शिक्षक

Mon, 27 Oct 2025 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के लिए शिक्षक एक नवंबर को शिक्षामंत्री आवास का घेराव करेंगे। घेराव के लिए चमोली जिले से भी बड़ी संख्या में राजकीय शिक्षक संघ की दशोली शाखा से जुड़े शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक की पहली बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। निवर्तमान अध्यक्ष व ब्लॉक संरक्षक नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक संघ की विभिन्न मांगों के लिए संघर्ष किया जाएगा। एक नवंबर को देहरादून में शिक्षामंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम है। इसमें चमोली जिले से भी बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे। जल्द शाखा इकाईयों का गठन भी किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, ब्लॉक मंत्री हरेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह नेगी, सुनीता बिष्ट, रेखा बिष्ट, डॉ. प्रमोद पांडेय, दीवान सिंह नेगी, तारेंद्र गड़िया, भूपेंद्र सिंह रावत, राजकिशोर रावत, प्रदीप सिंह, पीएल आर्य, विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें