फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मांगों को लेकर शिक्षक बीईओ कार्यालय पर करेंगे उपवास

Tue, 11 Feb 2025 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ नंदानगर से जुड़े शिक्षक 18 फरवरी को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर उपवास करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने इस संबंध में बीईओ नंदानगर को ज्ञापन भेजा। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों को कार्यमुक्त करने, उच्च प्राथमिक विद्यालय स्यारी भेंटी व हाईस्कूल स्यारी-भेंटी के बीच डेढ़ किमी दूरी होने के बावजूद एक ही डाइस कोड आवंटित करने सहित शिक्षकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने, प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक की नियुक्ति करने, शिक्षकों को अनावश्यक व्यवस्था पर न भेजने सहित कई मांगें उठाईं। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत, मंत्री शैलेंद्र पुंडीर और कोषाध्यक्ष टीका प्रसाद शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें