फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली ब्लॉक के शिक्षक को देवाल ब्लॉक का बीआरसी बनाए जाने का शिक्षक संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड के आदेश के बाद भी बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) का कार्य करने वाले शिक्षक को मूल विद्यालय नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवाड़ी की ओर से 19 जुलाई को सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को बीआरसी, सीआरसी का कार्य देखने वाले शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए थे। राजकीय जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंभू कुनियाल ने कहा कि गणित, विज्ञान के अध्यापक को भी बीआरसी बनाया गया है। थराली ब्लॉक के विज्ञान विषय के शिक्षक को देवाल ब्लॉक के बीआरसी की जिम्मेदारी दी गई है जिससे संबंधित विषय का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला के कहा कि देवाल में बीआरसी का चार्ज थराली ब्लाक के शिक्षक को सौंपने की मुझे जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो गलत है। शीघ्र चार्ज हटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें