भारतीय जनता पार्टी की हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर पोखरी में ग्रामीण और नगर मंडल की बैठक हुई। कार्यक्रम की प्रदेश सह संयोजक और पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराया जाए यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
आशा नौटियाल ने कहा कि हर घर में तिरंगा लगाने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि झंडा सही तरीके से फहराया जाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को जुटना होगा। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, हर घर तिरंगा के जिला संयोजक समीर मिश्रा, विधानसभा संयोजक दिगपाल सिंह नेगी, मंडल संयोजक डा. माधव सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्रपाल भंडारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, वीर सिंह कंडारी और सत्सला सती आदि मौजूद रहे। संवाद