उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया।
यहां आयोजित सभा में संघ की अध्यक्ष बीना भंडारी ने शिक्षकों की पदोन्नति, अंशदायी पेंशन योजना का लाभ देने, सर्व शिक्षा अभियान के तहत सेवारत शिक्षकों को समय पर वेतन देने और अनिवार्य एवं अनुरोध के आधार पर होने वाले स्थानांतरण में पारदर्शिता बरतने की मांग उठाई।
कहा गया कि उनकी न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि विभाग ने 15 दिनों में मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो संघ क्रमबद्ध आंदोलन शुरू कर देगा।
इस मौके पर संघ के जिला मंत्री दिगंबर सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, यदुवीर बिष्ट, सावित्री रतूड़ी, त्रिलोक नेगी, जगदीश रावत, रणवीर सिंह, नारायण सिंह रावत, धनश्याम तिवारी और पुष्कर चौधरी आदि मौजूद थे।