फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क बंद होने से शिक्षक, छात्र और ग्रामीणों ने नापी 10 किमी पैदल दूरी

Mon, 03 Aug 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से चमोली में 26 सड़कें बंद, बिरही-निजमुला मार्ग पर दिक्कत ज्यादा
विज्ञापन

गोपेश्वर/पीपलकोटी। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें बंद होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भूस्खलन और भूधंसाव के चलते जिले की 26 सड़कें बंद हैं। सबसे अधिक परेशानी बिरही-निजमुला सड़क पर देखने को मिली, जहां किमी दो से किमी सात तक कई स्थानों पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़क बंद होने के कारण शिक्षक, छात्र और स्थानीय ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
मोली-हडुंग के ग्राम प्रधान भगत सिंह फरस्वाण, ग्राम प्रधान सुरेंद्र लाल, ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी, विक्रम सिंह, हरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिरही-निजमुला सड़क पर ब्रिडकुल करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन सड़क आज भी सुरक्षित नहीं बन सकी है। कई स्थानों पर पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं और हल्की बारिश में भी मलबा आने से मार्ग बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए संबंधित निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं। मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य कराया जा रहा है और जल्द सभी मार्गों पर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें