फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल के प्राथमिक स्कूल में हुई शिक्षकों की तैनाती

Tue, 11 Feb 2025 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अब यहां पांच शिक्षक तैनात, सभी विषयों में हो सकेगी पढ़ाई
शिक्षकों की तैनाती पर अभिभावकों ने किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। ब्लाॅक मुख्यालय के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में अब बच्चे विषयवार पढ़ाई कर सकेंगे। यहां विभाग ने सभी चार शिक्षकों की तैनाती कर दी है। यहां पहले से ही एक प्रधानाध्यापक तैनात हैं। अब यहां कुल पांच शिक्षक हो गए हैं। ऐसे में अब स्कूल में बेहतर शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर माहौल भी तैयार होगा। स्कूल में सभी विषयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक की तैनाती होने पर अभिभावक संघ ने समारोह का आयोजन कर शिक्षकों का सम्मान किया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय का आदर्श प्राइमरी स्कूल लंबे समय से एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा था। बीते सप्ताह यहां विभाग ने अंग्रेजी, गणित-विज्ञान, हिंदी और सामाजिक विषय में चार शिक्षकों की तैनाती की। साथ ही प्रधानाध्यापक की तैनाती भी हो गई है। एक शिक्षक पहले से तैनात होने के कारण अब यहां शिक्षकों की संख्या पांच हो गई है। इस पर सोमवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष दलबीर सिंह बिष्ट ने सभी शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से प्री प्राथमिक कक्षाएं संचालित की जाएंगे। नए सत्र में 25 से अधिक नए बच्चों का नामांकन होना है। वर्तमान में विद्यालय की छात्र संख्या 108 है। प्रधानाध्यापिका सुमन रानी ने बताया कि सभी विषयों में शिक्षकों की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें