पोखरी ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी गोदली में पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह गरिया ने आर्थिक रूप से कमजोर छह बालक और बालिकाओं की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। उन्होंने इन छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि पूरे साल इनकी पढ़ाई पर आने वाला सारा खर्चा वह खुद वहन करेंगे। इन बच्चों में 12वीं की जमुना, 11वीं की मधु, 9वीं की अंजलि और मुस्कान, 10वीं की अर्चना और 11वीं के अशोक विपुल शामिल हैं। शिक्षक धन सिंह घरिया प्रतिवर्ष निर्धन और निराश्रित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। वे अभी तक 40 से अधिक बच्चों को सहायता उपलब्ध करा चुके हैं।