फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छुट्टी के दौरान शिक्षिका ने की बच्चे की पिटाई, विभाग ने जांच बैठाई

Thu, 07 May 2026 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लॉक कर्णप्रयाग के एक प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के दौरान हंसने पर शिक्षिका की ओर से एक बच्चे की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बच्चे के परिजनों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जांच की गुहार लगाई। वहीं शिक्षा विभाग ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामला करीब दस दिन पहले का बताया जा रहा है। प्रशासन और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने एक विद्यालय की शिक्षिका पर बच्चे की पिटाई के आरोप लगाए हैं। ग्रामीण सरोज सिंह ने बताया कि उनके भतीजे को छुट्टी के वक्त सिर्फ इसलिए पीटा गया कि वो हंस रहा था। उसके शरीर पर पीटने के निशान भी हो गए। बच्चे का 28 अप्रैल को उप जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। वहीं एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने कहा कि पिटाई किसने की यह जांच का विषय है। ग्रामीणों की शिकायत पर जीजीआईसी कर्णप्रयाग की प्रधानाचार्या के नेतृत्व में एक जांच टीम बना दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें