कर्णप्रयाग। गौचर में स्थित बीआरओ 66 आरसीसी के नवनियुक्त कमान अधिकारी आनंद पटेल ने पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त कमान अधिकारी आनंद पटेल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता बीआरओ के अंतर्गत सिमली ग्वालदम हाईवे का नियमित संचालन करना है। बगोली में जल्द पुल का संचालन भी शुरू हो जाएगा। पुल पर एप्रोच रोड का काम होना है जिसके लिए निविदा जारी की गई है। निविदा पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा जिसमें एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है। साथ ही ग्वालदम-वाण मार्ग के हैंडओवर के भी प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद