कर्णप्रयाग। मूसलाधार बारिश और पहाड़ी से मलबा आने के कारण टटासू-सुमल्टा मोटर मार्ग पिछले पांच दिनों से बंद है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही न होने से केलापानी, सुमल्टा, बांगड़ी, रयाल, सैंण व टटासू के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के गोवर्धन डिमरी, बलबीर लाल, प्रकाश डिमरी, सुशील डिमरी, अशोक खंडूड़ी, सुदीश गैरोला, चंदन सिंह, मुन्ना लाल, सुभाष कुमार, भवानी लाल, प्रताप सिंह, जगमोहन, इंद्र सिंह व संजय डिमरी आदि ने कहा कि लोग पांच दिनों से पैदल आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में उनको परेशानी हाे रही है। उन्होंने जल्द सड़क से मलबा हटाने, पुश्ते व नालियां बनाकर सड़क खोलने की मांग उठाई। संवाद