पोखरी। विकासखंड पोखरी के कई गांवों में लंगूरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने केदारनाथ वन प्रभाग से इनसे निजात दिलाने की मांग की है।
केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज वनक्षेत्राधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र के किमगैर, खड़की, क्षेत्रपाल, गनियाला में लंगूरों ने उत्पात मचा रखा है। कहना है कि लंगूरों ने खेती चौपट कर दी है। बच्चों और महिलाओं पर लंगूर झपट रहे हैं। महिलाएं व बच्चे अकेले आने-जाने से भी डर रही हैं। उन्होंने विभाग से टीम भेजकर लंगूरों से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में हरिशंकर के प्रधान देवेंद्र लाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर चौधरी, राजपाल चौधरी, रमेश चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद