सोमवार शाम को एक टाटा सूमो वाहन आदिबदरी से आगे कंवासेरा के पास अनियंत्रित हो सड़क से नीचे झूल गया। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन आदिबदरी से सवारी लेकर नगली गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कंवासेरा के मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झूल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वाहन पलटने लगा तो उसका आगे का टायर एक पत्थर पर अटक गया और मकान पर गिरने से बालबाल बच गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वाहन में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आदिबदरी चौकी प्रभारी एसआई पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के घटना स्थल पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से वाहन को निकाला।