फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निबंध प्रतियोगिता में तन्वी रही प्रथम

Sat, 26 Sep 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सेवा संकल्प के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की तन्वी खत्री ने प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की अंकिता ने द्वितीय और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दिगपाल सिंह, डॉ. दिनेश पंवार और डॉ. सुधीर कोठियाल शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. निधि ढौंडियाल, सदस्य डॉ. प्रियंका राणा, डॉ. सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें