फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें : डीएम

Mon, 28 Aug 2023 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। लिहाजा इसके निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। वन क्षेत्रों में स्वीकृत योजनाओं के निर्माण के लिए समन्वय बनाकर तत्काल कार्य शुरू करें। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को मिशन के कार्यों की हर सप्ताह समीक्षा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बैठक में जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 77,649 घरेलू जल संयोजन के सापेक्ष अभी तक 73,220 घरेलू जल संयोजन किए जा चुके हैं। 94.30 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी, जल निगम के अधीक्षण अभियंता दीपक मलिक, अधिशासी अभियंता वीके जैन, ईई अरुण प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें