फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए लें पौष्टिक आहार

Mon, 03 Feb 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


चमोली जनपद में आठ दिवसीय पल्स एनीमिया महाअभियान शुरू
112 एनीमिया जांच केंद्र और 12 उपचार केंद्र स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला अस्पताल में सोमवार को आठ दिवसीय पल्स एनीमिया महाअभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कर उपचार के लिए प्रेरित किया गया। कहा गया कि खाने में सोयाबीन, गहत आदि शामिल करें ताकि शरीर में खून की कमी ना हो। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खून की कमी से होने वाली बीमारी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि जिले में 112 एनीमिया जांच केंद्र, 12 उपचार केंद्र स्थापित की गई हैं। इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच, गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं का इलाज, रोकथाम के उपाय की जानकारी दी जाएगी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया न केवल मां के स्वास्थ्य पर असर डालता है बल्कि शिशु के कम वजन, समय से पहले जन्म और प्रसव के दौरान जटिलताएं जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है। महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम नेगी ने कहा कि भोजन में लौह युक्त खाद्य पदार्थ विशेष कर गहत, काले भट्ट की दाल, कंडाली, झंगोरा, सोयाबीन आदि का भरपूर उपयोग करें। इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह रावत, कोल्ड चैन मैनेजर महेश देवराड़ी, जिला डाटा मैनेजर अजय सिंह पुंडीर, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, आशीष सती, आस्था तिवारी, विपिन, चंद्रकला ममगाईं आदि मौजूद रहे। संचालन उदय सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें