नारायणबगड़। रविवार रात को नगरकोटियाणा गांव में एक व्यक्ति की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि रविवार रात को नगरकोटियाणा निवासी हिम्मत सिंह (48) पुत्र बचनसिंह गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल होने आए थे। जहां शौचालय जाते हुए छत से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें नारायणबगड़ अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। संवाद