फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ताजबर राणा बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Wed, 20 Nov 2024 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। प्राथमिक शिक्षक संघ पोखरी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर ताजबर राणा को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पर दो-दो ने नामांकन किया था जबकि अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर ताजबर सिंह राणा को 101 मत मिले जबकि महिपाल चौहान को 50 मत ही मिले।
विज्ञापन

मंत्री पद पर विजय सिमल्टी को 99 और गिरीश सती को 50, कोषाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह नेगी को 100 और शंकर बत्र्वाल को 50 मत मिले। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह पासवान, पर्यवेक्षक मुकेश नेगी, रणवीर नेगी, युद्धवीर बिष्ट की देखरेख में हुई। इससे पहले हुई गोष्ठी में शैक्षिक उन्नयन पर शिक्षकों ने विचार रखे। इस अवसर पर उत्तरांचल प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के सदस्य दिगंबर सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी, विनोद अग्निहोत्री, राकेश भट्ट सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें