गौचर (चमोली)। गौचर मेले में बुधवार को चमोली जिले के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें डिफेंस ताईक्वांडो एकेडमी गोपेश्वर और गौचर ताईक्वांडो के खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद अमर उजाला स्टॉल पर 5 बेस्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंकित भट्ट, डॉ. विशाल ने खिलाड़ियों को ईयर बुक दी। इसमें गोपेश्वर के अदित्य, रविंद्र, इशान, तनिष्का और हिफजा शामिल रहे। बच्चों को मोबाइल से हटकर किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम व तुम्हारे मन की कार्यक्रम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी दिनेश जोशी, महिपाल नेगी, राकेश नेगी, गोपेश्वर ताइक्वांडो एकेडमी के अध्यक्ष शाहबाज अहमद, कोच शुभम साह आदि मौजूद रहे। संवाद