फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दिया स्वर्णप्राशन

Thu, 06 Mar 2025 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। राजकीय आयुर्वेद विभाग का प्रोजेक्ट स्वर्ण तेजस कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को स्वर्णप्राशन दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद नई दिल्ली की ओर से स्वर्ण तेजस कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 से 15 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को स्वर्णप्राशन दिया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रीति वर्मा ने कहा कि स्वर्णप्राशन बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चमोली डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि श्री गुरुराम राय विद्यालय पंथी में 80 स्कूली बच्चों को स्वर्णप्राशन की प्रथम डोज दी गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, खिलाफ राम और ममता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें