पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने नवनियुक्त महिला होमगार्ड का सम्मेलन लिया। एसपी ने सभी से अनुशासन में रहकर सजगता व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निवार्हन करने को कहा। सम्मेलन में एसपी ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इससे मानव जीवन के उत्थान में तो मदद मिलती है, लेकिन साइबर अपराध भी इससे बढ़ रहे हैं। इसलिए इसके प्रति पूरी तरह से सजग रहना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह ने जवानों को सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानी व साइबर अपराध होने के बाद अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।