फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में भुगतान नहीं तो करेंगे आत्महत्या

Tue, 12 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल मौणा के नव निर्मित भवन का भुगतान करने को लेकर टोली नायक बीरेंद्र सिंह नेगी ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने तीन दिन में भुगतान न करने पर बीईओ कार्यालय नारायणबगड़ में आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ज्ञापन में मौणा गांव के बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2012-13 में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मौणा के नव निर्मित भवन के निर्माण कार्य के लिए विद्यालय शिक्षा समिति की ओर से उसे टोली नायक नियुक्त कर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी। समय पर धनराशि न मिलने से कार्य करने में विलंब हो गया था। तब अपनी तरफ से वर्ष 2014-15 में विद्यालय का कार्य पूर्ण कराया और भवन में कक्षाएं भी चलने लगीं।

विद्यालय प्रबंध समिति ने उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी, लेकिन शेष भुगतान न होने से मजदूरों और अन्य लोग भुगतान के लिए परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चक्कर काटते थक चुका हूं लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उप शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया ने बताया कि 14 लाख 40 हजार की लागत से निर्मित जूनियर हाईस्कूल मौणा के भवन निर्माण का अवशेष 10 प्रतिशत भुगतान होना है, जिसके लिए अवर अभियंता को फाइनल मेजरमेंट बनाने के निर्देश दे दिए हैं। अवर अभियंता की रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अंतिम भुगतान की संस्तुति भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें