गैरसैंण। जीआईसी पंचाली में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से खेलों में सफलता की शृंखला के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा गया कि शारीरिक शक्ति के साथ ही मानसिक शक्ति से ही खेलों में सफलता मिलेगी।
यह अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन की भगिनी संस्था स्पोर्ट्स विंग की ओर से चलाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी रवीना, राजयोगी मेहरचंद ने कहा कि खेल पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में बांधने वाला विषय है। खेल के मैदान में बहुत से देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं लेकिन जिनमें शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शक्ति होती है वही सफलता पाते हैं। इस अवसर पर मेडिटेशन कर उत्तम स्वास्थ्य की बात बताई गई। इस दौरान स्कूल स्टाॅफ, पैरालीगल वाॅलंटियर रश्मि बरमोला के साथ ही करीब 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। संवाद