फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेधावी और पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Thu, 02 Jan 2025 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन चमोली जिले के अपर जिला मजिस्ट्रेट विवेक प्रकाश ने किया। इस दौरान मेधावी और पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली बच्चों ने कांधि मां धरलि राधा..., मैं निकला गड्डी लेके..., निकले हैं मैदां में जान हथेली पर लेकर... सहित गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गुजराती, नेपाली, राजस्थानी और कव्वाली सहित कई प्रस्तुतियां दीं। समारोह में सत्र 2023-24 में 12वीं की नियति कैलखुरा, जतिन खत्री, आशिका, पीयूष, आइशा, श्रुति, अनन्या, पीहू, गौरव और महक तथा 10वीं की परिषदीय परीक्षा में अर्शदीप, इशांत, रिद्धी, सार्थक, शिवांश, स्तुति, अदिति, आयुष, समर्थ और संस्कृति सहित अन्य मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही लोक सेवा आयोग, इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले पुरातन छात्रों एवं उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान बीईओ विनोद मटूड़ा, प्रधानाचार्य बीबी डोभाल, टीका प्रसाद मैखुरी, राजेंद्र सगोई, राजा चौहान, हरीश चौहान और नवीन नवानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें