गोपेश्वर। नशा मुक्ति सप्ताह के तहत पीजी कॉलेज गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
पीजी कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान थीम पर समाज कल्याण विभाग और विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान एंटी ड्रग सेल की ओर से छात्रों को ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ के लिए प्रेरित किया। पुरुष छात्रावास में भी नशा मुक्ति को लेकर संवाद किया गया। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ. आरके चंद्रियाल सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद