फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिविर में 70 लोगों ने कराई आंखों की जांच

Sat, 27 Jun 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। नगर क्षेत्र पोखरी में आयोजित निशुल्क जांच शिविर में 70 लोगों ने आंखों की जांच कराई। इसमें छह लोगों की आंख में मोतियाबिंद पाया गया जिनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। द हंस जनरल अस्पताल सतपुली की ओर से लोनिवि गेस्ट हाउस में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य व व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा के सहयोग से और भोले जी महाराज व माता मंगला के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने लोगों की जांच की। जांच में जिन छह लोगों की आंख में मोतियाबिंद पाया गया उनका हंस अस्पताल सतपुली में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. सुमित, डॉ. राजदीप, समन्वयक दीपक गुसांई, राकेश रावत, सुरेंद्र पुजारी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, अधिवक्ता राधारानी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें