फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं ने किया विधानसभा भवन का भ्रमण

Tue, 07 May 2024 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी के भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर पर्यटन की संभावनाओं को भी तलाशा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गैरसैंण, आदिबदरी और चांदपुरगढ़ी का भ्रमण किया। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश भट्ट और डॉ. रेनू सनवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने इन क्षेत्रों की जलवायु, वनस्पति, मिट्टी और प्राकृतिक सौंदर्य का अध्ययन किया। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशा। कहा कि यहां मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाए तो पर्यटन गतिविधियां बढ़ सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें