आदिबदरी। महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के 100 छात्र-छात्राओं के दल ने आदिबदरी मंदिर और चांदपुर गढ़ी का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने प्राचीन गढ़नरेशों की राजधानी चांदपुर गढ़ी के स्थापना का इतिहास, दुर्ग के सामरिक महत्व के साथ यहां स्थापित दक्षिण काली मंदिर के बारे में जाना। वहीं छात्र-छात्राओं ने आदिबदरी मंदिर समूह के प्रत्येक मंदिर व उसकी मूर्तियों के कलात्मक पक्ष व शिल्प की जानकारी ली। छात्रा विजया, पूनम, खुशी और प्रीति ने बताया कि उन्हें इन दो स्थलों को देखने की बड़ी इच्छा थी जो भ्रमण से पूरी हुई। यह शैक्षणिक भ्रमण बहुत उपयोगी रहा। दल में डाॅ. सुधीर, ममता शर्मा और डाॅ. निधि भी शामिल थे। संवाद