फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन प्रभाग की कार्यकारिणी गठित

Sun, 17 Nov 2024 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर पालिका परिषद गौचर में वन बीट अधिकारी और वन आरक्षी संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में बदरीनाथ वन प्रभाग, अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग और केदारनाथ वन प्रभाग की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। केदारनाथ वन प्रभाग में प्रकाश कंडारी को अध्यक्ष और रमेश रावत को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

बदरीनाथ वन प्रभाग में प्रदीप तोपाल को अध्यक्ष और हिमांशु कुमार को महामंत्री बनाया गया। जबकि अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग में अरमान कोहली को अध्यक्ष और अमित कंडारी को महामंत्री नियुक्त हुए। वन बीट अधिकारी और वन आरक्षी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सचिन सिलोडी ने बताया कि वनाग्नि के दौरान उपकरणों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही वन आरक्षी 2016 की नियमावली पूर्व की भांति रखने और पदोन्नति आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर संरक्षक सतेंद्र बर्त्वाल, जिला महामंत्री प्रमोद देवराड़ी, भागीरथी बर्त्वाल, जितेंद्र भंडारी और प्रकाश सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें