फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में कैंपस में छात्रों ने आमरण अनशन किया शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस को अतिक्रमणमुक्त करवाने, प्रवक्ताओं की तैनाती सहित सात सूत्री मांगों को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने जिला प्रशासन पर महाविद्यालय की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आंदोलनकारी छात्र महाविद्यालय परिसर में पहुंचे और श्रीदेव सुमन विवि और जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष विपिन फरस्वाण, सहसचिव मनोज सिंह और उपाध्यक्ष सौरभ भाटिया ने आमरण अनशन पर बैठे गए। धरना स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि एक अगस्त को एसडीएम ने महाविद्यालय के इर्द-गिर्द हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद तहसील और महाविद्यालय प्रशासन पीछे हट गया। छात्रों को श्रीदेव सुमन विवि कैंपस के नाम पर मूर्ख बनाया जा रहा है। छात्रों ने कैंपस में विवि का कैंप कार्यालय स्थापित करने, एमए की गृह विज्ञान की कक्षा संचालित करने, महाविद्यालय की चहारदीवारी करने, महाविद्यालय परिसर में आम रास्ता बंद करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, पवनेश रावत, दीपक बिष्ट, रिपुदमन भंडारी, अजय भंडारी आदि मौजूद थे। एसडीएम बुसरा अंसारी का कहना है कि महाविद्यालय प्रबंधन को अतिक्रमण का सीमांकन करने के लिए कहा गया है। जल्द ही सीमांकन कार्य किया जाएगा।
श्रीदेव सुमन विवि कैंपस के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता का कहना है कि महाविद्यालय परिसर का दो बार पूर्व भी सीमांकन करवाया था लेकिन बजट के अभाव में चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इस बार इसे पूरा किया जाएगा। छात्रों की अन्य समस्याओं के संबंध में विवि प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

इंसेट
गेट पर पुलिस के जवान तैनात
महाविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बाद सोमवार को गेट पर बिना परिचयपत्र के किसी भी छात्र-छात्राओं को परिसर में नहीं घुसने दिया गया। महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल को व्यवस्थित करने के लिए गेट पर पुलिस के दो जवानों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें