-लोगों ने पालतू और आवारा कुत्तों को बाजार से हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी गौचर। नगर क्षेत्र में कुत्तों के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजकीय व निजी स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन हर रोज दो से तीन मामले पहुंच रहे हैं। अकेले आज ही चार लोगों के कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं।
मंगलवार को नगर में तीन साल के मासूम अंश, अभय (3), संगीता (45) निवासी गौचर व कल्पना देवी (31) निवासी झिरकोटी को कुत्तों ने काट दिया। संगीता देवी ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने एक ही दिन में अलग-अलग तीन स्थानों पर काटा है। कर्मियों ने बताया कि बीते माह से अब तक बीस लोगों को कुत्ते के काटने के मामले दर्ज किए गए हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि कुत्तों के काटने के इतने मामले सामने आने के पीछे जानवरों से अनावश्यक छेड़छाड़ ही हो सकती है।