पोखरी। विकासखंड पोखरी के जनता जूनियर हाईस्कूल विनगढ़ में शनिवार को बस्ता रहित दिवस पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में आम, आडू, खुमानी, देवार, बांज, पीपल सहित कई प्रजाति के पौधे लगाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पौधरोपण सिर्फ एक दिन का अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। पौधे लगाने के साथ उनक संरक्षण भी करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विस्तार से बताया। इस दौरान शिक्षक नरेंद्र रावत, संजय सिंह राणा, रघुनाथ सिंह, मदन सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद