गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी से संबद्ध पीजी कॉलेजों में बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों को पंजीकरण की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। यह परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की ओर से संयुक्त रूप में आयोजित की जा रही है। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राध्यापक व मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी सरकारी वेबसाइट (http://ukenrance.samarth..edu.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।