फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई छात्र-छात्राओं की सेशनल परीक्षा छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्नातक अंतिम सेमेस्टर के करीब 25-30 छात्र-छात्राएं समय पर सूचना नहीं मिलने से सेशनल परीक्षा के लिए महाविद्यालय नहीं पहुंच पाए। ऐसे में अब छात्रों को अपना साल बर्बाद होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

नारायणबगड़ ब्लाक के दूरस्थ फर्टयू गांव निवासी संतोष, घाट के कुंवर सिंह और सोनला बछेड़ गांव के सुमित तिवाड़ी तीनों राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में बीए छठे सेमेस्टर के छात्र हैं और यह कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध हैं। छात्रों का कहना है कि विवि या महाविद्यालय किसी भी स्तर से उनको परीक्षा की सूचना नहीं मिली है। लॉकडाउन के कारण घरों पर थे। वहां नेटवर्क की भी समस्या रहती है। सेशनल परीक्षा की दूसरी तिथि 15 अगस्त को समाप्त हो चुकी है, लेकिन छात्र-छात्राएं 15 सितंबर के आसपास कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कहा कि सूचना नहीं मिलने से वह अपने एसाइनमेंट जमा नहीं करा पाए। अब छठे सेमेस्टर में बैक आ जाएगी, जिससे न तो स्नातकोत्तर में प्रवेश ले सकते हैं और न ही कोई कोर्स ही कर सकते हैं। वहीं गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पवनेश रावत और प्रभावित छात्रों ने श्रीनगर गढ़वाल विवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर उनको सेशनल परीक्षा का एक मौका देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें