संस्कृत नाटक में जोशीमठ और देवाल रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जीजीआईसी गोपेश्वर में हुई दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता में सीनियर और कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। देवाल, जोशीमठ, गौचर, साबरीसैंण सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंची छात्र-छात्राओं की टीमों ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया और खूब तालियां बटोरीं। संस्कृत नाटक में जोशीमठ और देवाल प्रथम रहा।
संस्कृत नाटक के वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ व हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल, संस्कृत समूहगान में जीआईसी कर्णप्रयाग व सुबोध प्रेमविद्या मंदिर गोपेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह संस्कृत समूह नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर, जीजीआईसी नारायणबगड़, संस्कृत वाद-विवाद में संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ, सरस्वती विद्या मंदिर देवाल, संस्कृत आशुभाषण में संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ व हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल प्रथम स्थान पर रहे। श्लोकोच्चारण में जीआईसी नैनीसैण व बैरासकुंड ने पहला स्थान पाया। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और प्रधानाचार्य ललित मोहन ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। जिला समन्वयक केशव बिजल्वाण ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राज्यस्तर पर प्रतिभाग करेंगे।