फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जम्मू-कश्मीर से गोपेश्वर आए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में पढ़ाई करने के लिए जम्मू-कश्मीर से चार छात्र-छात्राएं भी आए हैं। दो छात्राएं जम्मू से जबकि दो छात्र कश्मीर से हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज में सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नए आगंतुक छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को कॉलेज की व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य ममता कपरुवाण ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज में 36 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है जिनमें जम्मू से शालू और मोनिका देवी जबकि कश्मीर से तजमुल इस्लाम और महफूस भी शामिल हैं। यह छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत आए हैं। कश्मीर से दो छात्र यहां तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं। कश्मीर सहित अन्य सभी जगह के छात्र-छात्राओं को पहाड़ों का शांत माहौल काफी पसंद आता है। कॉलेज में अभी आठ सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में कुल 66 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन गोपेश्वर में स्टाफ की कमी के चलते द्वितीय और तृतीय सत्र का पठन-पाठन टिहरी में करवाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम, पोस्टिंग, एंटी रैगिंग व कॉलेज की अन्य गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मीना नेगी, दीक्षा, कविता, गंगा, महेंद्र सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें