फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रोस्टर तैयार न होने पर फूंका विवि के कुलपति का पुतला

विज्ञापन
गोपेश्वर में महाविद्यालय गेट पर विवि कुलपति का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर के छात्र-छात्राओं ने अभी तक भी महाविद्यालय का खेल रोस्टर जारी न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कुलपति का पुतला फूंक खेल रोस्टर तैयार न होने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने एक सभा आयोजित कर महाविद्यालय का खेल रोस्टर तैयार न होने पर आक्रोश जताया। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मांग को लेकर अन्य छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय गेट पर कुलपति का पुतला फूंका और विवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष पवनेश रावत ने कहा कि अन्य महाविद्यालयों में नार्थ जोन व ऑल इंडिया खेल के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन श्रीदेव सुमन विवि की ओर से अभी तक अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताएं भी संपन्न नहीं करवायी गई हैं। ऐसे में खेल प्रतिभाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने एलान किया है कि यदि शीघ्र महाविद्यालय का खेल रोस्टर जारी नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा। इस मौके पर विवि अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष शुभम रावत, महासचिव कैलाश बिष्ट, सह सचिव पंकज कुमार, कमल कुमार, विपिन कंडारी, आयुष हटवाल, वैभव मिश्रा, राहुल फरस्वाण, अजय भंडारी, आदर्श, सौरभ भाटिया और नीरज नेगी आदि मौजूद थे।
प्रवक्ताओं के लिए की छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी
राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के छात्र भड़के
अमर उजाला ब्यूरो
गैरसैंण। राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रवक्ताओं की मांग को लेकर तालाबंदी की। छात्रों ने कहा कि प्रवक्ताओं की कमी से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। कई बार विवि प्रशासन से शिक्षकों को भेजने की मांग की गई, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में पहुंचते ही भड़क गए। छात्रसंघ अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए छात्र फील्ड में एकत्रित हुए और कक्षाओं में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गये। गुस्साए छात्रों ने कहा कि उनकी परीक्षाएं होने वाली हैं और कॉलेज में भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी, जंतु विज्ञान, गणित और समाज शास्त्र के प्रवक्ताओं के पद काफी समय से खाली चल रहे हैं। शिक्षक नहीं होने से उनकी पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। उन्होंने प्रवक्ताओं की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अगर शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष दीक्षा, कोषाध्यक्ष सुमन, विवि प्रतिनिधि कलम सिंह, शिवम पंवार, सूरज सिंह, निशा, योगेंद्र, अजय, दिव्या, अखिलेश, नीरज, रोशनी, जानकी, राखी, हर्षवर्धन, संतोष आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कुलपति के आश्वासन पर क्रमिक अनशन और धरना स्थगित
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा.यूएस रावत के आश्वासन पर छात्र नेताओं ने एक माह से चल रहा आंदोलन बुधवार को स्थगित कर दिया है। विवि से हटाए गए उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा बहाली करने और कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग को लेकर छात्र नेता 18 सितंबर से विवि गेट के समीप प्रतिदिन क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बुधवार को आंदोलनरत छात्र नेताओं और कुलपति डा.यूएस रावत की वार्ता हुई। इस दौरान कुलपति ने कहा कि समायोजन का मामला शासन स्तर का है। हटाए गए उपनल और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का मामला भी शासन स्तर तक पहुंच चुका है। समस्या समाधान के लिए उन्होंने छात्रों को शासन स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। कुलपति की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर छात्रों ने क्रमिक अनशन और आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। बाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट और जीतराम भट्ट ने क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, विक्रम पंवार, रघुवीर सिंह रावत, प्रशांत उनियाल आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें