फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

Thu, 19 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/पोखरी। पीजी कॉलेज गोपेश्वर और पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी में साक्षरता क्लब की ओर से निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। निर्वाचन साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. साजिया सिद्दीकी ने सभी को निर्वाचन संबंधी शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, डॉ. कंचन सहगल, डॉ. सोहानी, डॉ. श्वेता रावत, डॉ. प्रियंका घिल्डियाल, क्लब की सदस्य डॉ. अंजलि रावत आदि मौजूद रहे। इधर गोपेश्वर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम के तहत आयोजित नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम में एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार चंद्रियाल ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जगमोहन नेगी, डॉ. हर्षी खंडूड़ी, जिला युवा अधिकारी आदित्य राज दीक्षित, डॉ. मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें