फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगे गोपेश्वर शरदोत्सव

Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

नगर पालिका ने बैठक कर लोगों से सुझाव मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लंबे समय बाद होने जा रहे गोपेश्वर शरदोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महोत्सव के लिए नगरवासियों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं ताकि इसमें स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं को विशेष स्थान मिल सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने शरदोत्सव की रूपरेखा साझा करते हुए लोगों से सुझाव मांगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने ढोल-दमाऊं प्रतियोगिता करने के साथ पूर्व सैनिकों को महोत्सव से जोड़ने और महिलाओं की मांगल प्रतियोगिता कराने का सुझाव दिया। बैठक में तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए नगर की बेहतरी से जुड़े प्रोजेक्ट तैयार करने की प्रतियोगिता आयोजित करने, पुलिस मैदान से गोपीनाथ मंदिर तक मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाने और विभिन्न खेल कराने के सुझाव भी आए। इसके अलावा बुजुर्गों को सम्मानित करने, महोत्सव को प्लास्टिक मुक्त रखने और स्मृति चिह्नों में स्थानीय उत्पादों को शामिल करने पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा जिसमें पालिका के साथ नगर के लोगों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी के सुझावों को महोत्सव में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद जोशी, चंद्रकला तिवारी, हेम पुजारी, ओमप्रकाश नेगी, मनीष नेगी, महेंद्र नेगी, संदीप झिंक्वाण, सभासद दीपक बिष्ट, दीपक भट्ट, सुशीला सेमवाल और ईओ अनिल पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें