फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां हुईं तेज

Tue, 01 Oct 2024 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं हुई है लेकिन संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ छात्र-छात्राओं के बीच जाकर पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। इससे महाविद्यालय परिसर में चहल-पहल बनी है। महाविद्यालय में मौजूदा समय में 2600 छात्र-छात्राएं हैं। हालांकि इस वर्ष अभी तक छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों ने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर प्रचार शुरू कर दिया है। छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर चुनाव संपन्न होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें