फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में दो छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Wed, 28 Jan 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर गईं। छात्राओं को आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि छात्राओं की हालत अब सामान्य है, उन्हें जल्द घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


विद्यालय के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आलम सिंह पंवार और प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सोनियाल ने बताया कि बुधवार को विद्यालय में बैठक हुई थी।

मध्यांतर के दौरान अचानक दो छात्राओं को कंपकंपी हुई और बेहोश होकर गिर पड़ीं। 11वीं कक्षा की छात्रा सुष्मिता के दादा बीपी रतूड़ी और शिवानी के ताऊ राजेंद्र कंडारी ने बताया कि छात्राएं 26 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर से लौंटी थी, जिसके बाद बुधवार को यह हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता बिजल्वाण ने बताया कि छात्राओं को शीघ्र सीएचसी में भर्ती कर दिया गया था। जीजीआईसी के पीटीए अध्यक्ष आलम सिंह पंवार और प्रबंध समिति के अध्यक्ष महिपाल सोनियाल ने कहा कि जब सीएचसी में छात्राओं को भर्ती किया गया तो यहां सिरिंज तक उपलब्ध नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन रोगियों को दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें