फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए तहसील में धरना-प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनखाल-ताली-कंसारी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर थाला और ताली-कंसारी के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जिला प्रशासन और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसील में सांकेतिक धरना भी दिया।
विज्ञापन


कहा गया कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण कार्य में देरी की जा रही है, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ रही है।

थाला की प्रधान सरिता भट्ट और ताली-कंसारी के प्रधान राजी देवी के नेेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों ने पोखरी तहसील मुख्यालय पहुंचकर यहां पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2011 में स्वीकृत साढ़े सात किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई यदि 21 फरवरी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 22 फरवरी से तहसील परिसर में आमरण अनशन और रुद्रप्रयाग-पोखरी सड़क पर चक्का जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम केएन गोस्वामी ने पीएमजीएसवाई के ईई आरपी सिंह को मौके पर बुलाकर सड़क की वस्तुस्थिति के बारे में पूछा।

इस पर ईई ने वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर सड़क निर्माण कार्य रुका होने की बात कही। कहा गया कि मामले में बात की जाएगी। इस मौके पर सरिता थपलियाल, सुधा देवी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी, विनीता देवी और रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें