फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अनियमित आपूर्ति और अघोषित कटौती को लेकर लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार को लोगों ने बाजार में ऊर्जा निगम के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि परिषदीय परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन निगम रात को दो से तीन घंटे की रोस्टिंग कर रहा है। वहीं दिन में भी बिजली की आंख मिचौनी से व्यापारी भी परेशान हैं।

निर्णय लिया गया यदि जल्द बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो निगम के दफ्तरों में तालाबंदी और अफसरों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जयकृत बिष्ट, राकेश लिंगवाल, दलबीर कनवासी, नवीन टाकुली, महेंद्र बिष्ट, अनिल राणा, उमेश शैली, अनिल नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


इधर निगम के ईई बीएस पंवार ने कहा कि कर्णप्रयाग विद्युत वितरण उपखंड में ट्रांसफार्मर बदले जाने की प्रक्रिया जारी है, जिसके चलते दिक्कतें हो रही हैं। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा हो जाएगा।

अभी झटके देती रहेगी बिजली कटौती
कर्णप्रयाग। गैरसैंण, पोखरी सहित कर्णप्रयाग ब्लाक में बिजली कटौती अभी और झटका देगी। निगम के अधिकारियों की मानें तो कर्णप्रयाग उपखंड में नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के चलते 8-10 दिनों तक बिजली की कटौती एक घंटे से अधिक होगी। पिछले एक माह से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं।

ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने कहा कि गौचर और पोखरी को सप्लाई करने वाली 66 केवी की लाइन का ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसके चलते कर्णप्रयाग नगर को सप्लाई करने वाले 3एमवी के ट्रांसफार्मर से गौचर और पोखरी की सप्लाई चल रही है।

उपखंड में गैरसैंण और नारायणबगड़ के लिए काम कर रहे 5एमवी के ट्रांसफार्मर को बदल कर साढ़े सात एमवी किया जा रहा है, जिसके बाद 5एमवी ट्रांसफार्मर से गौचर और पोखरी की लाइन को जोड़ा जाएगा। 3एमवी से केवल कर्णप्रयाग को सप्लाई की जाएगी।

बिजली कटौती बंद न होने पर आंदोलन
देवाल। जनप्रतिनिधियों और केबिल ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर घंटो बिजली कटौती बंद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों ने कहा कि दो माह से निगम की ओर से दिन में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रमवती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू परिहार, नरेंद्र बिष्ट, लखन रावत, रणजीत सिंह, बीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण राम, देवकी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें